अपने देस, चलो रे योगी
बदलो भेस , चलो रे
योगी
लादो तांगा , बांधों
गठरी
है आदेस , चलो रे
योगी
हाथ कमंडल ,काँधे
कम्बल
बांधो केस , चलो रे
योगी
संगी साथी सब बेगाने
तज परदेस, चलो रे योगी
इस वैरागी मन पर फिर से
लागी ठेस , चलो रे
योगी
आग विरह की धधक रही है
पी के देस , चलो रे योगी
No comments:
Post a Comment