Wednesday, 4 January 2023

ग़ज़ल -दो -तुझे ज़िंदगी यूँ बिताया है मैनें -उड़ान*

 ग़ज़ल

तुझे ज़िंदगी यूँ बिताया है मैनें
कि पलकों से अंगार उठाया है मैनें
तेरी बेवफ़ाई बकाया है मुझ पर
गो कर्ज़ा वफ़ा का चुकाया है मैनें
अंधेरों से लड़ना शुमार आदतों में
उजाला नज़र में छुपाया है मैनें
हरिक मोड़ पर बस बदी ही खड़ी थी
बचा जितना दामन बचाया है मैंने
किसी से मुहब्बत , किसी से अदावत
कि हर एक रिश्ता , निभाया है मैनें
किसी पे ये तोहमत धरूँ क्यों “ख़याल” अब
कि ख़ुद अपना दामन जलाया है मैंने

No comments:

Post a Comment

करतब ने भरमाई आँख

करतब ने भरमाई आँख सच को देख न पाई आँख   आवारा तितली जैसी चेहरों पर मंडराई आँख   दूर उफ़ुक़ तक दौड़ी   फिर ख़ाली लौट के आई आँख   मंज़र ,  पस-मंज़...